Search

April 11, 2026 7:08 am

लक्ष्मी पूजा की धूम, माल टोला में भव्य आयोजन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़ )प्रखंड अंतर्गत लेटबाड़ी बलरामपुर के माल टोला स्थित लक्ष्मी पूजा बड़े धूमधाम से मनायी गयी!पूजा कमेटी के अध्यक्ष वकील माल ने किया!वही लेटबाड़ी बलरामपुर में ये पूजा प्राचीन युग से लक्ष्मी पूजनोत्सव होते आ रहा है इस पूजा के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। सबसे खास बात है कि यहाँ वर्ष 1947 से पहले से होते आ रहा हैं! लक्ष्मी माता की मंदिर में प्रतिमा स्थापित होते आ रही है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि बुजुर्ग कहते थे कि गांव की उन्नति एवं सुख समृद्धि पूजा करके मिला है।मां लक्ष्मी की पूजा करने से गांव को बहुत उन्नति होती हैं। वर्ष 1947 ई.के पूर्व से यहाँ लक्ष्मी माता की प्रतिमा स्थापित की गयी थी, जो आज तक यह प्रतिमा स्थापित होते आ रहा है एवं धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित की जाती है।
लक्ष्मी माता की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की गयी।मालटोला में भी लक्ष्मी पूजा को लेकर कार्यक्रमों की धूम रही। कमेटी द्वारा गुरुवार को बाउल संगीत का कार्यक्रम रखा गया है,बाउल संगीत पश्चिम बंगाल नगरदीप के कलाकार द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा,इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी ग्राम वासी ने अहम योगदान दिया!

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!