Search

March 3, 2026 10:12 pm

तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन, जिप अध्यक्ष जुली हेंब्रम ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

पाकुड़/पाकुड़िया प्रखंड अंतगर्त मोहानपुर के डुमरसोल गांव में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेंब्रम रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल को ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच बताया।
अपने संबोधन में जिप अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा आयोजकों की सराहना की। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला मारगोमुंडा और हांसदा बाखोल की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें मारगोमुंडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। विजेता टीम को 50,000 रुपये और उपविजेता टीम को 40,000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, शिबघन हांसदा, क्लब के बपी टुडू तथा पंचायत प्रधान सुनिराम किस्कू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह के अंत में जिप अध्यक्ष जुली हेंब्रम ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार राशि प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

img 20260303 wa00165306440993158336098
img 20260303 wa00177042403440806692542

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर