प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): झारखंड राज्य की रजत जयंती और जनजातीय गौरव दिवस-2025 के अवसर पर शनिवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में उत्साह, संस्कृति और जनभागीदारी से भरपूर भव्य रैली निकाली गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार के नेतृत्व में प्रखंड कर्मियों, अधिकारियों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की शिक्षिकाओं और छात्राओं ने पैदल मार्च के रूप में रैली की शोभा बढ़ाई। रैली प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर लिट्टीपाड़ा चौक तक पहुंची। पूरे मार्ग में प्रतिभागी पारंपरिक अंदाज में “रजत जयंती: जन–जन की शक्ति, जन–जन का विकास!”, “संस्कृति, संघर्ष और सम्मान — झारखण्ड की पहचान!” जैसे प्रभावी नारों से माहौल को उत्सवमय बनाते रहे। छात्राओं और प्रतिभागियों की गूंजती आवाज़ों ने पूरा क्षेत्र जश्न में डूबा दिया। लिट्टीपाड़ा चौक पहुंचकर रैली ने और ऐतिहासिक रूप लिया। प्रतिभागियों ने भगवान बिरसा मुंडा और सिद्धू–कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्पांजलि दी गई तथा प्रखंड के प्रबुद्ध बुजुर्गों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कल्याण/कृषि पदाधिकारी के. सी. दास, वार्डेन सीमा कुजूर, शिक्षिका भारती कुमारी, वनिता सरकार, विद्यालय की छात्राएं, सौरभ दां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय और उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने कार्यक्रम को बेहद सफल और यादगार बना दिया।


Related Posts

एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में बड़ी सफलता — 327 युवा चयनित, 212 शॉर्टलिस्ट, 23 कंपनियों ने लगाया स्टॉल।










