पाकुड़ के शीतला मंदिर में शुक्रवार, 27 मार्च को ‘हारे का सहारा मंडली’ के आयोजन में त्रिवार्षिक श्री श्याम उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को विशेष श्रृंगार और सजावट के साथ तैयार किया जाएगा। उत्सव की शुरुआत संध्या 5:00 बजे भक्ति जागरण से होगी। श्रद्धालुओं के स्वागत और वातावरण को आध्यात्मिक बनाने के लिए धीमी भक्ति संगीत का भी प्रबंध किया गया है। इस बार के उत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा ‘तीन साल का प्यार, सज गया बाबा का दरबार’, जिसके तहत बाबा खाटू श्याम के विग्रह का सुंदर श्रृंगार किया जाएगा। दूर-दराज से आए प्रतिष्ठित भजन कलाकार अपने मधुर भजनों और कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति की अनुभूति कराएंगे। भक्तिमय माहौल और भजन की गूंज के बीच यह उत्सव श्रद्धालुओं के लिए यादगार बनेगा।






