राजकुमार भगत
पाकुड़। श्री सत्य साई सेवा संगठन पाकुड़ द्वारा बैंक कॉलोनी स्थित भगवान श्री सत्य साई बाबा मंदिर में पूजा अर्चना, हवन , एवं आरती की गई एवं 25 जररूत को चयनित कर कंबल वितरण कर सभी को प्रसाद वितरण किया गया। डॉ देवकांत ठाकुर ने बताया कि 23 जनवरी 2011 को साई बाबा मंदिर का उतघाटन जब श्री सत्य साई सेवा संगठन बिहार एवं झारखंड एक ही था, उसी समय पाकुड़ के श्री असीम चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न किया गया था।इस शुभ अवसर पर श्री सत्य साई सेवा समिति पाकुड़ के संयोजन श्री उत्तम कुमार, रवि ठाकुर, निर्मल यादव, अनिरुद्ध ठाकुर, प्रणव चौबे, पिनाकी पांडे, दुलाल घोष, समशेखेर पांडे, बासु मंडल, पूर्णिमा मिश्रा, परोमा मंडल, प्राची चौधरी, चांदना यादव, दीपक पाल, सुशांत दुबे, मनोरंजन सिंह, जयोंतों चौबे, पंकज दफादर के अलावे सैकड़ों साई भक्त उपस्थित थे।







