Search

March 10, 2026 12:29 am

पीवीटीजी समुदाय की महिलाओं-बच्चियों में स्वास्थ्य जागरूकता की पहल।

आयुष विभाग ने सैनेटरी नैपकिन व अंडरगार्मेंट का किया वितरण, स्वच्छता और स्वास्थ्य पर दी जानकारी

पाकुड़। जिले में महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा विशेष पहल की गई। पीवीटीजी (PVTG) कार्यक्रम के तहत सोमवार को हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर संथाली टोला और अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं व बच्चियों के बीच सैनेटरी नैपकिन तथा अंडरगार्मेंट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर संथाली टोला में 43 तथा अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र में 35 महिलाओं एवं किशोरियों को सैनेटरी नैपकिन और अंडरगार्मेंट उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर आयुष विभाग की टीम ने उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य पीवीटीजी समुदाय की महिलाओं और बच्चियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें संक्रमण से बचाव और बेहतर स्वच्छता की आदतों के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से महिलाओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार संभव है।
कार्यक्रम के दौरान जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. कुलेश कुमार, डॉ. अमरेश कुमार सहित आयुष विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे।

img 20260309 wa00502416561769351252803
img 20260309 wa0049102565562536220013

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर