Search

April 11, 2026 1:21 pm

समाहरणालय परिसर में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर, कर्मियों ने किया रक्तदान

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिला प्रशासन की ओर से रविवार को समाहरणालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की शुरुआत उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार व उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस शिविर में रक्तचाप, सुगर, हिमोग्लोबिन जांच एवं दंत, नेत्र आदि का जांच किया गया।स्वास्थ्य शिविर में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, स्थापना उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभूवन कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार,अंचलाधिकारी पाकुड़ भागीरथ महतो,अमड़ापाड़ा बीडीओ प्रमोद कुमार एवं जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। मालूम हो कि 13 जनवरी 2025 को अनुमंडल कार्यालय परिसर एवं 14 जनवरी को पुलिस लाईन में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अमड़ापाड़ा के वीडियो, जिला खनन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के कार्यालय कर्मी भूषण कुमार ने अपना रक्तदान किया।

img 20250112 wa00508927680605165096782
img 20250112 wa00527149866499641939937
img 20250112 wa00511462767958763902240

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!