Search

April 13, 2026 4:28 am

जिले के विभिन्न प्रखंड में आयोजित आयुष जांच शिविर में 181 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच।

कैंप में 57 लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया

Also Read: E-paper 22-02-2026

सतनाम सिंह

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के धुन्धपहाड़ी एवं पाकुड़ प्रखंड के कलिकापुर गांव में आयुष विभाग की ओर से रविवार को आयुष कैंप लगाकर कुल 181 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दिया गया। डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ अशोक मेहता, डॉ मो अफरोज आलम, डॉ अबुतालिब शेख एवं डॉ सौरभ बिश्वास ने बताया की इस कैंप में आज रक्तचाप, मधुमेह, जॉइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों का जांच निशुल्क किया गया। साथ ही सभी को मुफ्त दवा भी दी गई। वहीं शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर का भी जांच की गई। कैंप में योग प्रशिक्षक के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोगमुक्त जीवन यापन कर सकता है। अगर मनुष्य रोजाना 30 मिनट योग और संतुलित आहार का प्रयोग करें तो वह स्वस्थ रह सकता है।
30 दिसंबर 2024 को अमड़ापाड़ा प्रखंड के गोरपाड़ा, पाकुड़ प्रखंड के फरसा गांव एवं पाकुड़िया प्रखंड के बाबुझुटी गांव में आयुष जांच शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एवं जांच किया जाएगा।

img 20241229 wa001353724363526960252

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!