Search

April 4, 2026 3:09 am

जिले के विभिन्न प्रखंड में आयोजित आयुष जांच शिविर में 496 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया

कैंप में 129 लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया।

राजकुमार भगत

पाकुड़ के ईलामी, लिट्टीपाड़ा के धुंधपहारी एवं बड़ाघाघरी, हिरणपुर के बागशीशा, महेशपुर के रामनाथपुर एवं पाकुड़िया के फुलझिझरी में आयुष विभाग की ओर से बुधवार को आयुष कैंप लगाकर कुल 496 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दिया गया। डॉ राजेश कुमार, डॉ लवकुश यादव, डॉ अशोक मेहता, डॉ बिरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉ कुलेश कुमार, डॉ मो अबुतालिब शेख, डॉ अफरोज आलम एवं सौरभ विश्वास ने बताया की इस कैंप में आज रक्तचाप, मधुमेह, जॉइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों का जांच निशुल्क किया गया। साथ ही सभी को मुफ्त दवा भी दी गई। वहीं शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर का भी जांच की गई। कैंप में योग प्रशिक्षक के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोगमुक्त जीवन यापन कर सकता है। अगर मनुष्य रोजाना 30 मिनट योग और संतुलित आहार का प्रयोग करें तो वह स्वस्थ रह सकता है। 23 जनवरी 2025 को महेशपुर के कागजपुर, लिट्टीपाड़ा के निपनीया, हिरणपुर के दराजमाठ, अमड़ापाड़ा के पकलो एवं मुस्लिम टोला, पाकुड़ के उदयनारायणपुर एवं पाकुड़िया के पाकुड़िया में आयुष जांच शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एवं जांच किया जाएगा।

img 20250122 wa00148812423851889626132

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!