Search

April 11, 2026 5:42 am

जिले के विभिन्न प्रखंड में आयोजित आयुष जांच शिविर में 295 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच

कैंप में 115 लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया।

बजरंग पंडित

अमड़ापाड़ा के संथाली आंगनबाड़ी पाकुड़ के रहसपुर लिट्टीपाड़ा के मुकरी एवं रोडगो, पाकुड़ के ककोरबोना एवं लिट्टीपाड़ा के झफरी में आयुष विभाग की ओर से शनिवार को आयुष कैंप लगाकर कुल 295 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दिया गया।डॉ अमरेश कुमार, डॉ मो अबूतलिब शेख, डॉ मो अफरोज आलम, डॉ प्रेम प्रकाश डॉ सौरभ विश्वास एवं डॉ अशोक महतो ने बताया की इस कैंप में आज रक्तचाप, मधुमेह, जॉइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों का जांच निशुल्क किया गया। साथ ही सभी को मुफ्त दवा भी दी गई। वहीं शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर का भी जांच की गई। कैंप में योग प्रशिक्षक के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोगमुक्त जीवन यापन कर सकता है। अगर मनुष्य रोजाना 30 मिनट योग और संतुलित आहार का प्रयोग करें तो वह स्वस्थ रह सकता है।
16 जनवरी 2025 को लिट्टीपाड़ा के कैरोदली, पाकुड़ के झिकरहटी, हिरणपुर के मनिडंगा, लिट्टीपाड़ा के रोडगो, महेशपुर के डांगापाड़ा एवं अमड़ापाड़ा के धर्मशाला में आयुष जांच शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एवं जांच किया जाएगा।

img 20250115 wa00163705837666768418612

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!