Search

March 3, 2026 11:30 pm

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में होली मिलन समारोह, स्वास्थ्यकर्मियों ने बांटी खुशियां।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में मंगलवार को होली मिलन समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का संदेश दिया।
समारोह में डॉ. असीम राजा, डॉ. मंजर आलम, डॉ. गंगा शंकर शाह, एमपीडब्ल्यू प्रभात दास सहित स्वास्थ्यकर्मी अलख निरंजन, राजकुमार ठाकुर, योगेश प्रसाद सिंह, शिव शंकर कुमार, पिंकी कुमारी और बबीता कुमारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और टीम भावना को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम ने एकजुटता का परिचय देते हुए सामुदायिक समरसता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। समारोह का उद्देश्य आपसी तालमेल को सुदृढ़ करना और सकारात्मक कार्य वातावरण को प्रोत्साहित करना रहा।

img 20260303 wa00191108991790240063167
img 20260303 wa00207210462101631446352

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर