Search

September 13, 2025 7:45 pm

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार”, 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जागरूकता की नई पहल।

पाकुड़ | जिले में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान चलाया जाएगा। शनिवार को रविन्द्र भवन परिसर से विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सांसद प्रतिनिधि, जेएमएम और कांग्रेस जिला अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि यह रथ सभी प्रखंडों में जाकर ग्रामीणों और शहरी वार्डों तक महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के दौरान एनीमिया, हीमोग्लोबिन, बीपी, शुगर, बीएमआई, सर्वाइकल कैंसर, सिकल सेल जांच, टीबी रोगियों को परामर्श, डायबिटीज और मानसिक स्वास्थ्य जांच, मेनोपॉज़ काउंसलिंग, परिवार नियोजन परामर्श, डेंटल-नेत्र एवं डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया जाएगा।।अभियान का मकसद है—हर आयु वर्ग की महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और जागरूकता उपलब्ध कराना।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर