Search

February 25, 2026 11:49 pm

हेमलाल मुर्मू ने महिला कॉलेज स्थापना की रखी जोरदार मांग, हजारों छात्राओं को मिलेगा लाभ।

जनता की मांग को विधायक ने विधानसभा में उठाया।

हिरणपुर (पाकुड़): झारखंड विधानसभा सत्र में बुधवार को लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने अपने क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग महिला महाविद्यालय स्थापना को सदन में मजबूती से उठाया। विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में एक भी महिला महाविद्यालय नहीं है, जिससे ग्रामीण व आदिवासी बहुल इलाकों की बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करना पड़ता है। विधायक ने सदन को अवगत कराया कि दूरी, आर्थिक कमजोरी व संसाधनों के अभाव के कारण कई छात्राएं इंटर के बाद आगे की पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं। यह स्थिति महिला सशक्तिकरण की दिशा में गंभीर बाधा है। उन्होंने आगे बताया कि हिरणपुर प्रखंड में महिला महाविद्यालय के निर्माण हेतु पर्याप्त व उपयुक्त भूमि उपलब्ध है। यदि सरकार शीघ्र स्वीकृति दे व बजट का प्रावधान करे, तो हजारों बेटियों को उच्च शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि हिरणपुर प्रखंड में अविलंब महिला महाविद्यालय की स्थापना की स्वीकृति प्रदान की जाए व निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। विधायक ने कहा कि बेटियों की शिक्षा ही क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास की नींव है। सरकार को इस दिशा में संवेदनशील निर्णय लेते हुए ठोस कदम उठाने चाहिए। क्षेत्रवासियों में इस मांग को लेकर उम्मीद जगी है कि सरकार सकारात्मक पहल कर जल्द ही इस दिशा में निर्णय लेगी। बहरहाल विधायक की इस महत्वपूर्ण मांग से क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जो इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण व बहु प्रतीक्षित मांग रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर