Search

April 11, 2026 2:44 pm

नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान में हेटबंधा बना मॉडल गाँव, खुरपका-मुंहपका रोकथाम को लेकर मेगा पशु टीकाकरण शिविर

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)गुरुवार को प्रखंड के हेटबंधा गाँव में नीति आयोग के सम्पूर्णता अभियान के निर्देशित सूचकांक के अंतर्गत विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खुरपका-मुंहपका रोग की रोकथाम हेतु व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालक अपने मवेशियों को इलाज एवं टीकाकरण के लिए लेकर पहुंचे।शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने पशुपालकों को संबोधित करते हुए कहा कि खुरपका-मुंहपका एक संक्रामक रोग है, जो पशुओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने सभी पशुपालकों से नियमित टीकाकरण कराने तथा पशुओं की समुचित देखभाल करने की अपील की।इस अवसर पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार सुमन एवं टीम के टीकाकर्मियों द्वारा बड़ी संख्या में पशुओं का टीकाकरण किया गया।पशुपालकों को खुरपका-मुंहपका रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।शिविर के दौरान पशुओं को कृमिनाशक दवाएं एवं मल्टीविटामिन भी वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि करना है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!