Search

March 28, 2026 11:25 am

हिरणपुर पुलिस ने कोयला लदा चार बाइक किया जब्त

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): कोयले की अवैध कारोबार व परिवहन पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस द्वारा निरन्तर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार की एसआई गोपाल कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिसबल ने छापेमारी कर उपरबन्धा में कोयला लदे चार बाइक को जब्त किया गया। सभी कोयला लदे बाइक लिंक पथ निकट बाइक में कोयला लादकर देवपुर , सिउलीडांगा , उपरबन्धा होते हुए कोटालपोखर की ओर जा रहा था कि पुलिस ने सभी बाइक को रोका। इस बीच चारो बाइक चालक मौके से भाग निकला। सभी बाइक में करीब 20 क्विंटल कोयला लदा हुआ था। बताते चले कि कोयले की यह अवैध गोरखधंधा काफी वर्षो से बदस्तूर जारी है। वही पुलिस भी निरन्तर कार्रवाई कर रही है। बाइक के साथ साथ साइकिल में भी कोयले की ढुलाई कर ईंट भट्ठा में ले जाया जा रहा है। कोयले ढोने वाले अधिकांश बाइक चोरी के होने की अंदेशा बनी हुई है। इसको लेकर विभागीय रूप से यथार्त जांच होना आवश्यक है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि कोयले की अवैध परिचालन व कारोबार किसी भी हालात में चलने नही दी जाएगी। छापेमारी कार्य निरन्तर जारी रहेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर