Search

April 11, 2026 9:06 pm

स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर सैकड़ों मरीजों का इलाज, मलेरिया-कालाजार पर चला विशेष अभियान।

प्रशांत मंडल

पाकुड़। जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के मसपाड़ा और गोकुलपुर गांव में शनिवार को एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 182 से अधिक लोगों की जांच और इलाज किया गया। खास बात यह रही कि पूरे अभियान का फोकस मलेरिया, कालाजार और फाइलेरिया जैसे वेक्टर जनित रोगों की पहचान और रोकथाम पर रहा। शिविर का नेतृत्व जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने किया। इस दौरान मरीजों की जांच के साथ-साथ जरूरी दवाएं भी दी गईं।

छूटे बच्चों का हुआ टीकाकरण

स्वास्थ्य टीम ने ऐसे बच्चों की पहचान की, जो नियमित टीकाकरण से वंचित थे। मौके पर ही उनका टीकाकरण कराया गया। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, बीमारी से बचाव और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

गांव-गांव स्प्रे, कालाजार पर फोकस

वेक्टर नियंत्रण के तहत प्रभावित इलाकों में इंडोर रेजिडुअल स्प्रे कराया गया। कालाजार उन्मूलन अभियान के तहत संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए, ताकि समय रहते बीमारी की पुष्टि हो सके।

टीम की रही सक्रिय भागीदारी

शिविर में डॉ. दानिश, डॉ. भावेश, डीवीबीडी कंसल्टेंट अंकित कुमार, एफएलए राजू अग्रवाल और ओम प्रकाश पांडेय सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!