Search

March 11, 2026 12:04 am

घरेलू विवाद से आहत महिला ने पिया जहर, हालत नाजुक।

प्राथमिक उपचार के बाद फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज दुमका रेफर; पुलिस ने शुरू की जांच।

​अमड़ापाड़ा/पाकुड़ – थाना क्षेत्र के गौरपाड़ा गांव में मंगलवार को एक महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर जहरीला पदार्थ सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की। महिला की स्थिति अत्यंत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरपाड़ा निवासी जबड़ा पहाड़िया की पुत्री जामा पहाड़िन ने करीब दो वर्ष पूर्व पाकुड़ निवासी महादेव तुरी से प्रेम विवाह किया था। दोनों की एक छोटी बेटी भी है। बताया जाता है कि मंगलवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर जामा पहाड़िन ने घर में रखा चिड़िया मारने वाला जहरीला तरल पदार्थ पी लिया।

अस्पताल पहुँचते ही मची अफरा-तफरी।

जहरीला पदार्थ सेवन करने के कुछ ही देर बाद महिला की स्थिति बिगड़ने लगी और वह बेसुध होकर गिर पड़ी। पति महादेव तुरी आनन-फानन में उसे लेकर फतेहपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा पहुँचा। वहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. शिवम कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया। लेकिन जहर के गहरे असर और महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे तुरंत दुमका रेफर कर दिया।

पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर ली जानकारी।

घटना की सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना में पदस्थापित एएसआई निर्मल कुमार राय दलबल के साथ सीएचसी पहुँचे। उन्होंने पीड़ित के पति और परिजनों से मामले की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है कि विवाद की मुख्य वजह क्या थी। खबर लिखे जाने तक महिला को दुमका रेफर करने की ही सूचना थी।

img 20260310 wa00289123459973923069838
img 20260310 wa00263567256011017766414

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर