Search

April 10, 2026 12:38 am

पत्थर से कुचलकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): थाना क्षेत्र के गांडोपारता गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पति ने अपनी पत्नी की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति सुबह करीब 10 बजे बेसगा पहाड़िया गांव के पास स्थित पहाड़ी नाला में मछली पकड़ने गया था। कुछ देर बाद उसने अपनी पत्नी बेदी पहाड़ीन को भी यह कहकर बुलाया कि दोनों मिलकर मछली पकड़ेंगे तो ज्यादा मिलेगी।
जैसे ही महिला नाला में मछली पकड़ने के लिए पानी में उतरी, पति ने अचानक उस पर पत्थर से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए महिला भागकर घर की ओर जाने लगी, लेकिन पहाड़ी रास्ते में गिर गई। इसके बाद आरोपी ने उसे पकड़ लिया, साड़ी से उसके हाथ बांध दिए और जमीन पर गिराकर सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला जान की भीख मांगती रही, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी और लगातार पत्थर से हमला करता रहा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।।मृतका अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई है। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है।
थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!