Search

March 18, 2026 9:50 am

पत्नी व बच्चे को मारपीट को लेकर पति गिरफ्तार।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): थाना क्षेत्र अंतर्गत उपरबन्धा गांव में पति द्वारा पत्नी व बच्चे को मारपीट कर घायल कर देने को लेकर शुक्रवार देरशाम हिरणपुर थाना में मामला दर्ज की गई है। इसको लेकर पुलिस ने पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नवरत्नपुर निवासी पति एनामुल शेख को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक उपास्थापन में पाकुड़ भेज दिया गया। पत्नी सोनाभान बीबी ने आरोप लगाई है कि बीते आठ वर्ष पूर्व एनामुल शेख से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति द्वारा हमेशा से शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देते आ रहा था । मेरा हाथ पैर भी तोड़ दिया था । मुझे निरन्तर मारपीट करता था ।तब मैं अपने बच्चे के साथ उपरबन्धा मे स्थित मायके में रहने लगी ।बीते आठ मई को पति मेरे घर मे आया व रात को मुझसे जमकर मारपीट किया। बीच बचाव करने आये मेरे पांच वर्षीय लड़के के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। हल्ला होने पर वह भाग निकला। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की सघन जांच की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर