Search

March 10, 2026 6:37 am

चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी।

झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ द्वारा बुधवार को हिरणपुर प्रखंड के तोड़ाई पंचायत भवन में जस्टिस ऑन व्हील्स के तहत चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेष नाथ के निर्देश और सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। स्थायी लोक अदालत के सदस्य राजीव कुमार झा ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि कानूनी जागरूकता लोगों को अपने अधिकारों की रक्षा करने में सक्षम बनाती है। उन्होंने चलंत लोक अदालत के उद्देश्य और जिला प्राधिकार द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रियाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने कहा कि अधिकारों की प्राप्ति के लिए कानूनी रूप से सशक्त होना आवश्यक है। जागरूकता के अभाव में लोग अनावश्यक विवादों और समस्याओं में फँस जाते हैं। इस दौरान बाल विवाह, डायन प्रथा, बाल श्रम सहित कई महत्वपूर्ण सामाजिक-­कानूनी मुद्दों तथा संबंधित अधिनियमों की जानकारी भी दी गई। योग्य और जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बीपीओ ट्विंकल चौधरी, पंचायत प्रतिनिधि, पैरा लीगल वॉलंटियर्स मिरु बेसरा, मैनुल शेख सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Also Read: E-paper 03-02-2026
img 20251128 wa00062176332147982659071
img 20251128 wa00054058397974330193108

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर