Search

February 24, 2026 3:58 am

बीएलटीएफ की अहम बैठक, स्वास्थ्य अभियानों को लेकर दिए गए सख्त निर्देश।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड में स्वास्थ्य एवं विकास से जुड़े अभियानों को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को बीएलटीएफ (ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिद्धार्थ शंकर यादव ने की। यह बैठक महेशपुर के बीडीओ कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में फाइलेरिया जांच एवं दवा वितरण, टीवी मुक्त अभियान, कुष्ठ रोग खोज अभियान सहित अन्य प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी रणनीति पर चर्चा की। बीडीओ ने लंबित कार्यों में तेजी लाने, फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने और जनजागरूकता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य महेशपुर प्रखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुदृढ़ बनाना और सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर