Search

April 11, 2026 10:41 pm

जलसहियाओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, शौचालय निर्माण और स्वच्छता के लिए दिए गए निर्देश।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड सभागार पाकुड़िया में गुरुवार को सभी जलसहिया की महत्वपूर्ण बैठक पीएचईडी के कनीय अभियंता चंदन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस दौरान उपस्थित जल सहियाओं को निर्देश देते हुए अभियंता श्री कुमार ने छुटे हुए योग्य लाभुकों का शौचालय अविलंब बनवाने हेतु लाभुक का आधार कार्ड व बैंक खाता संख्या को सूचीबद्ध कर जमा कराने का निर्देश दिया गया । वहीं पोशक क्षेत्र के अंदर सभी विद्यालयों में जाकर बच्चों को साबुन से बेहतर तरीके से हाथ सफाई करने , परिसर को साफ सुथरा रखने , कहीं जल जमाव नहीं होने देने , संबंधी प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया । मौके पर सभी जल सहिया उपस्थित थीं ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!