Search

April 13, 2026 11:27 pm

लापरवाह ट्रैक्टर की टक्कर से व्यक्ति की मौत मामले पर बेटे ने मालिक-चालक के खिलाफ कराया मामला दर्ज।

एस कुमार

महेशपुर पत्थरघट्टा गांव निवासी जोगेन मुर्मू ने अपने पिता की सड़क दुर्घटना में हो जाने को लेकर ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. वादी जोगेन मुर्मू ने थाने में दिए गए लिखित आवेदन में उल्लेख किया है कि बीते 21 फरवरी देर शाम करीब 6:30 बजे मेरे पिताजी सतन मुर्मू और मेरे चाचा निमन मुर्मू ने सियालपहाड़ी से सोहराय पर्व मनाकर अपने गांव पत्थरघट्टा अपने निजी मोटरसाइकिल से लौट रहे थे. लौटने के क्रम में जैसे ही सिरीशतल्ला गांव स्थित निर्माणाधीन पुलिया के करीब 50 मीटर दूरी पर सामने से जा रहे ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के द्वारा तेजी एवं लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए धक्का मार दिया. जिससे मेरे पिता सतन मुर्मू घायल हो गया. जिसे सोनाजोड़ी अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मृत्यु की पुष्टि की गई. दुर्घटना के समय रहे मेरे चाचा नीमन मुर्मू बुरी तरह जख्मी हो गया. जिसका इलाज चल रहा है. आसपास के लोगों से पता चला कि ट्रैक्टर संख्या जेएच 16 एच 4897 से मेरे पिता का मृत्यु हुई है. घटना के दौरान ट्रैक्टर चालक ने कुछ दूरी पर ट्रैक्टर को खड़ा कर भाग निकला था. महेशपुर पुलिस ने वादी के लिखित शिकायत के आधार पर थाना कांड संख्या 18/ 26 के सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!