Search

March 20, 2026 5:18 am

चार घंटे में पुलिस ने दिखाई तत्परता, लापता युवती सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपी।

पाकुड़। जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बरहाबाद गांव निवासी निरूलाल तुरी ने 27 अप्रैल 2025 को थाना में अपनी 19 वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी के लापता होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तत्परता के साथ खोजबीन शुरू कर दी।थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर विभिन्न संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई। पुलिस की मेहनत रंग लाई और महज चार घंटे के भीतर प्रतिमा कुमारी को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के पश्चात थाने में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को उसके माता-पिता के जिम्मेनामा पर सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी आपराधिक गतिविधि का संकेत नहीं मिला है। प्रतिमा मानसिक रूप से भी स्वस्थ पाई गई। इस त्वरित कार्रवाई से न सिर्फ परिवार वालों ने राहत की सांस ली, बल्कि स्थानीय लोगों ने भी मालपहाड़ी ओपी की तत्परता और सक्रियता की सराहना की। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को लेकर पुलिस सजग है और आम नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर