Search

March 15, 2026 12:29 am

चार पंचायतों में समृद्धि भवन और सामुदायिक शौचालय निर्माण का भूमि पूजन, वृक्षारोपण कर हुई शुरुआत।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड के चार पंचायतों में रविवार को विकास कार्यों की नई शुरुआत की गई। SIP प्रोजेक्ट और डीएमएफटी तथा पंचायत समिति मद के तहत चयनित ग्राम पंचायतों में मल्टीपर्पस समृद्धि भवन और सामुदायिक शौचालय निर्माण के पहले चरण की आधारशिला रखी गई। इस मौके पर भूमि पूजन के साथ वृक्षारोपण भी किया गया।

इन पंचायतों में हुई शुरुआत

ग्राम पंचायत बड़ा घघरी, बांडू, सोनाधनी और नावाडीह में समृद्धि भवन और शौचालय निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। भूमि पूजन समारोह में पंचायत समिति प्रमुख मारंग बीटी बेसरा,जिला अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी और प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने शिलान्यास किया।

जनभागीदारी रही अहम

इस अवसर पर ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, कनीय अभियंता प्रदीप टुडू, विजय रविदास, नैयर आलम समेत सभी पंचायतों के मुखिया, सचिव, समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विकास और हरियाली का संदेश

भूमि पूजन के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। ग्रामीणों ने इन योजनाओं को स्वीकृति मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए समय पर कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई।

img 20250615 wa00068564818646939457684
img 20250615 wa00077251492967880631413

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर