पाकुड़ (झारखंड)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में संभावित आतंकी हमले के इनपुट के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए रविवार को पाकुड़ रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक क्षेत्र में संयुक्त रूप से एंटी-सैबोटाज जांच अभियान चलाया गया। यह जांच रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट पाकुड़ और Government Railway Police (जीआरपीएस) पाकुड़ के अधिकारियों और जवानों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, ट्रैक और आसपास के इलाकों की गहनता से तलाशी ली गई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता नहीं चला। आरपीएफ और जीआरपीएस अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी और सतर्कता बनाए रखने का संकल्प दोहराया है।






