Search

March 12, 2026 4:11 am

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में उपायुक्त ने समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन।

राहुल दास

जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय बागशीशा में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तेलियापोखर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि अवकाश अवधि में विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था, विद्यालय परिसर में सोलर लाइट लगवाने, विद्यालय में आरओ वाटर प्लांट की व्यवस्था किए जाने, विद्यालय की चाहरदीवारी की उंचाई, विद्यार्थियों के बचाव तथा सुरक्षा के अन्य दृष्टिकोण, विद्यालय परिसर में चार हाई मास्ट लाइट लगवाने, छात्र एवं छात्राओं के लिए खेल मैदान का विकास करवाने, विद्यालय परिसर में बहुउद्देशीय हाल का निर्माण कराने तथा विद्यालय परिसर में अभिभावकों के लिए शेड का निर्माण कराने से जुड़ी हुए समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा गया। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय बागशीशा के प्रबंधन समिति की बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय के निर्माणाधीन पहुँच पथ से डांगापाड़ा – हिरणपुर मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण एवं मरम्मति कार्य, विद्यालय के सुरक्षा एवं संरक्षण के दृष्टिकोण से चार मास्क लाईट की आवश्यकता, छात्र-छात्राओं के मासिक स्वास्थ्य जाँच हेतु जिला स्तरीय चिकित्सा दल का गठन करने, छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु चार आरओ वॉटर प्यूरीफायर की आवश्यकता, नवोदय विद्यालय समिति के नियमानुसार एक संगीत शिक्षक, स्नातकोत्तर हिन्दी शिक्षक एवं एक योग प्रशिक्षक की संविदा स्तर पर आवश्यकता, अभिभावकों के लिए एक शेड की निर्माण, प्रस्तावित जल मीनार से पेयजल आपूर्ति हेतु पाईपलाईन जोड़ने, मैथ पार्क, साइंस पार्क, सोशल साइंस पार्क की आवश्यकता, विद्यालय हेतु वेस्ट मैनेजमेंट की आवश्यकता, चौबीस घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था का प्रस्ताव उपायुक्त महोदय के समक्ष रखा गया। उपायुक्त ने पूरे मामले को गंभीरता से सुना और यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा।
इसके अलावा उपायुक्त ने बताया कि आगामी 24 एवं 25 जनवरी को विद्यालय में आरबीएसके के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। 10 वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत करने को लेकर अतिरिक्त क्लास चलाकर बच्चों को अच्छी तरह से तैयारी कराने का निर्देश दिया। साथ ही 12 वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत हो, इसे लेकर अतिरिक्त क्लास तथा विशेष रुप से ध्यान रखने का निर्देश उपायुक्त ने दिया।

img 20250113 wa00176642738610135117672

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर