Search

March 10, 2026 12:37 am

सखी मंडल की दीदियों के लिए कृषि उद्यमी व खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का शुभारंभ।

राजकुमार भगत

सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आर्सेटी), पाकुड़ की ओर से जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। आर्सेटी पाकुड़ द्वारा पलाश जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों के लिए 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण तथा 20 दिवसीय अचार, पापड़ एवं मसाला पाउडर निर्माण का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पाकुड़, हिरणपुर, लिट्टीपाड़ा, अमरापारा, महेशपुर एवं पाकुड़िया प्रखंडों की सखी मंडल की दीदियाँ भाग ले रही हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक एसबीआई आर्सेटी राजेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस प्रवीण मिश्रा एवं संस्थान के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर निदेशक राजेश कुमार मिश्रा ने दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वरोजगार ही आर्थिक सशक्तिकरण का सबसे मजबूत माध्यम है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएँ न केवल अपनी आय बढ़ा सकती हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के जीवन स्तर में भी सुधार ला सकती हैं। जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस प्रवीण मिश्रा ने कहा कि एसबीआई आर्सेटी पाकुड़ द्वारा सखी मंडल की दीदियों को लगातार निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हुनरमंद होना अत्यंत आवश्यक है और इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी देते हुए वरिष्ठ संकाय सह कार्यक्रम समन्वयक अमित कुमार बर्धन ने बताया कि दीदियों को उत्पादन के साथ-साथ विपणन, बाजार सर्वेक्षण, उद्यमी क्षमता विकास, बैंकिंग एवं बीमा से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ भी दी जाएँगी, ताकि वे अपना उद्यम सफलतापूर्वक शुरू कर सकें। मौके पर संकाय वापी दास, कार्यालय सहायक शिबू कुनई व मोतीलाल साहा तथा प्रशिक्षक नेमचंद नायक सहित अन्य उपस्थित रहे।

img 20260109 wa00211249593442213049279
img 20260109 wa0022851789951156269536

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर