Search

March 5, 2026 3:33 pm

तेज रफ्तार का कहर: वाहन की चपेट में आई मासूम परी कुमारी, चालक मौके से फरार

जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

गारू क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला, जहां लापरवाही से चलाए जा रहे एक वाहन ने एक मासूम बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार दो युवक तेज गति से गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे मौजूद एक नादान बच्ची को उन्होंने अपनी चपेट में ले लिया और घटना के बाद बिना रुके मौके से फरार हो गए।
मृत बच्ची की पहचान परी कुमारी के रूप में हुई है, जो दिनेश प्रसाद की पुत्री थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।
घटना के बाद पीड़ित पिता दिनेश प्रसाद ने नजदीकी गारू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को इस वाहन या चालक के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत गारू थाना को सूचना दें, जिससे दोषियों तक पहुंचने में पुलिस को मदद मिल सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर