Search

March 3, 2026 2:23 am

होली को लेकर पाकुड़ व हिरणपुर में मिठाई दुकानों की जांच अभियान।

होली पर्व को लेकर आमजनों के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़ की ओर से एक अहम प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसके तहत हिरणपुर और पाकुड़ शहर में मिठाई दुकानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर चलाए गए इस अभियान में कुल 15 मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मिठाइयों में उपयोग किए गए रंग, गुणवत्ता और शुद्धता की बारीकी से जांच की गई, जो अधिकांश दुकानों में मानकों के अनुरूप पाई गई। हालांकि, हिरणपुर क्षेत्र की कुछ दुकानों में साफ-सफाई की कमी और मिठाइयों को खुले में रखे जाने की स्थिति सामने आई। इस पर संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए मिठाइयों को ढककर रखने और स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही मिठाई एवं नमकीन में हानिकारक रंगों का प्रयोग न करने, एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक व पैकेज्ड पानी की बिक्री पर रोक और निर्माण प्रक्रिया में पूर्ण स्वच्छता बरतने की हिदायत दी गई। जांच अभियान के दौरान दो खाद्य नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में की गई, जिसमें बाजार समिति के सचिव एवं अन्य कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के दौरान आमजन के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावटखोरी या खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे केवल सुरक्षित और प्रमाणित खाद्य सामग्री ही खरीदें तथा किसी भी अनियमितता की सूचना प्रशासन को तुरंत दें।

img 20260302 wa0016256765106869407907
img 20260302 wa00151322165692206228732

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर