Search

October 27, 2025 3:18 am

काजू बागान का निरीक्षण, उपायुक्त ने किसानों की आमदनी बढ़ाने और पर्यावरण बचाने की पहल को सराहा।

उपायुक्त ने की परियोजना की समीक्षा

पाकुड़: उपाध्यक्ष उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार को भेटाटोला पंचायत के कालिदासपुर गांव में नाबार्ड प्रायोजित धरनी पहाड़ जलछाजन परियोजना के अंतर्गत लगाए गए काजू बागान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पाकुड़ जिले में नाबार्ड के सहयोग से विभिन्न पैचों में उत्कृष्ट कार्य किया गया है। लगभग 500 एकड़ क्षेत्र में काजू और आम के पौधारोपण से किसानों की आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि स्थानीय किसानों ने अनुपजाऊ भूमि को भी उत्पादक बनाकर कृषि कार्यों में विविधता लाई है।
उपायुक्त ने कहा कि चेक डैम जैसी जल संचयन संरचनाओं से पानी का संरक्षण किया गया है और इसका उपयोग प्लांटेशन के लिए किया जा रहा है। यह परियोजना जल-संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और हरित आवरण विस्तार के साथ ग्रामीण आजीविका सशक्त बनाने की दिशा में एक सफल मॉडल बन रही है।
उन्होंने अधिकारियों को पौधारोपण की नियमित निगरानी, सिंचाई व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा, काजू प्लांटेशन से ग्रामीणों की आमदनी बढ़ेगी और यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है। यह मॉडल जिले के अन्य प्रखंडों में भी अपनाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हों। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय पदाधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ और परियोजना से जुड़े कर्मी भी मौजूद थे।

img 20251023 wa00227639558986509267802
img 20251023 wa00202789734174199105813

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर