Search

March 12, 2026 12:22 pm

लंबित मामलों के निष्पादन और मुहर्रम को लेकर सतर्कता के निर्देश — महेशपुर एसडीपीओ ने क्राइम मीटिंग में दिए कड़े आदेश

एस कुमार

महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग की. बैठक में एसडीपीओ ने बारी- बारी से थानों के लंबित कांडों, यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करने के पश्चात उसके त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिये. साथ ही अंतर्राज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने का सख्त निर्देश दिया. गोष्ठी में फिरारियों की सूची तैयार कर सत्यापन करने, वारंटियों की गिरफ्तारी करने, नियमित रूप से दिवा, संध्या और रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिये. साथ ही आगामी मुहर्रम पर्व को लेकर सभी थाना प्रभारी को अपने – अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। बैठक में महेशपुर पुलिस निरीक्षक बाबूराम भगत, अमडापाडा पुलिस निरीक्षक अनूप रौशन भेंगरा, महेशपुर प्रभारी थाना प्रभारी दीपक कुमार, पाकुडिया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर