Search

April 7, 2026 12:09 pm

अपूर्ण योजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का दिया निर्देश।

उपायुक्त की अध्यक्षता में सांसद एवं विधायक निधि योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।

बजरंग पंडित

उपायुक्त मनीष कुमार ने सांसद योजना एवं विधायक योजना मद में लंबित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित डी.सी विपत्र पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि उक्त सभी फंड विकास कार्यों के क्रियान्वयन से जुड़ी हैं, स्वास्थ्य केन्द्र, पुल-पुलिया निर्माण, पथ, भवन या अन्य आधारभूत संरचना निर्माण से जुड़ी योजनाओं से समाज का एक बड़ा वर्ग लाभान्वित होता है, ऐसे में जरूरी है कि योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए लोगों तक लाभ पहुंचाई जाए। विधायक निधि एवं सांसद निधि अंतर्गत पूर्ण हुए कार्यों की यूटिलाइजेशन सार्टिफिकेट जल्द से जल्द जमा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए, विशेष कार्य पदाधिकारी समेत व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!