Search

March 17, 2026 8:44 pm

टीबी मुक्त बनाने के लिए बीएलटीएफ की बैठक, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए गए निर्देश

महेशपुर बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को बीएलटीएफ का बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्य रूप से 100 दिन चलने वाले टीवी मुक्त भारत अभियान को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई. साथ ही अभियान को लेकर पूरी की जानकारी ली. बीडीओ ने बताया कि वर्ष 2025 तक प्रखंड को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य है. इसके लिए प्रखंड के सभी स्वास्थ्य कर्मी कार्य की सफलता को लेकर लग जाने का निर्देश दिया. बताया कि संबंधित स्वास्थ्य कर्मी को अगर जांच के दौरान टीबी के लक्षण मिलते हैं तो वैसे मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज कर उनका तत्काल इलाज शुरू करें. मौके पर बीडीओ के अलावे सीएचसी प्रभारी सुनील किस्कू, बीएम शैलेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर