Search

March 14, 2026 3:45 am

संत जोसेफ विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

राजकुमार भगत

संत जोसेफ विद्यालय, पाकुड़ में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण योग और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सीरिल एवं फादर कॉर्नेलियस की उपस्थिति में की गई। खेल शिक्षक संजय कुमार भगत के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने विभिन्न योगासन किए और योग के महत्व को समझा। विद्यालय के काउंसिल सदस्य अबुल, शिक्षिका श्रेया कुमारी, सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे समर्पण के साथ योगाभ्यास में भाग लिया। प्रधानाचार्य फादर सीरिल ने अपने संबोधन में कहा, “योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति का भी मार्ग है।” उन्होंने विद्यार्थियों से इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। इस कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक किया, बल्कि विद्यालय में अनुशासन, संयम और स्वास्थ्य के प्रति चेतना को भी प्रोत्साहित किया।

img 20250621 wa00117704139305325092021

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर