राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय हिरणपुर में शनिवार को कक्षा एक मे नामांकन को लेकर बच्चो की साक्षात्कार ली गई। इस दौरान प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुनील मुर्मू , प्रधानाध्यापक संदीप कुमार झा , विनोद कुमार दास मुख्य रूप से शामिल हुए। कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस विद्यालय में नामांकन को लेकर पाकुड़ जिले के अतिरिक्त गोड्डा व साहेबगंज के पहाड़िया बच्चे उपस्थित थे। जहां 62 बच्चो के अभिभावकों ने आवेदन जमा किया था। जिसमे से 40 बच्चो की नामांकन किया जाना है। इस दौरान बच्चो की हिंदी की शब्द ज्ञान , अंक आदि की परीक्षा ली गई। उधर विद्यालय में कक्षा आठ की प्री बोर्ड की परीक्षा में भी काफी संख्या में बच्चे शामिल हुए। इसके साथ ही कक्षा 10 के बच्चों ने प्रैक्टिकल की परीक्षा दी। कल्याण पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि कक्षा एक मे बच्चो की नामांकन को लेकर साक्षात्कार ली गई। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।
Related Posts

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सम्पूर्णता अभियान–2.0 के तहत भव्य मॉडल डेमॉन्स्ट्रेशन, विकास का दिया गया संदेश।

आकांक्षा परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष मार्गदर्शन सत्र, आवासीय कोचिंग व करियर विकल्पों की दी जानकारी




