भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर आहूत बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने दी टिप्स
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): राज्य के गरीब विधवा ,निशक्त आदि पेंशनधारियों को एक हजार करके पेंशन मिलती है। जिन्हें बीते चार -पांच माह से पेंशन नही दी गई है। सभी लाभुकों को राज्य सरकार के द्वारा सम्मानजनक 2500 की राशि देना आवश्यक है। वही मइया सम्मान योजना में भी बहुत सारे मां बहने इस लाभ से वंचित है। शिविर लगाकर इन्हें जोड़ा जाना जरूरी है। गुरुवार को हिरणपुर में पूर्व विधायक दिनेश मराण्डी के आवास निकट आयोजित भाजपा की सदस्यता अभियान सत्र 2024 – 30 को लेकर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा। कार्यक्रम में हिरणपुर व बिचामहल मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जहां प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक को शाल व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पूर्व पूर्व विधायक ने अपने आवास में प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया व काफी देर तक पार्टी को लेकर गुफ़्तुगू किया। इसके बाद बैठक में शरीक हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड की हेमन्त सोरेन सरकार की यह हनीमून काल है। भाजपा विपक्ष की भूमिका निर्वाह करने के लिए तैयार है। लूट का सिलसिला जारी है। देश मे भाजपा की सदस्यता अभियान कार्यक्रम काफी तेजी से चल रही है। अभी तक करीब साढ़े 12 करोड़ लोगों को इसमे जोड़ा जा चुका है। कार्यकर्ताओ को टिप्स देते हुए कहा कि हर बूथ में 100 लोगो को जोड़े व तीन सक्रिय सदस्य बनाये। बूथ कमिटी को काफी सशक्त बनाना होगा। 15 जनवरी तक यह सदस्यता अभियान हर हालात में पूर्ण करना है। पार्टी संगठन की चुनाव की भी तैयारी जोरों पर है। बूथ से लेकर जिला संगठन का भी चुनाव होगा। वही सम्भवत मार्च माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। बंगलादेशी घुसपैठी का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर का है। संथाल क्षेत्र में आदिवासियों की जनसंख्या में निरन्तर गिरावट आ रही है। जो गम्भीर जांच का विषय है। आदिवासियों को भी सदस्यता अभियान में पूर्ण रूप से सहभागिता बनाये। कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने भी अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं को सल्लाह दिया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पांडे , राज्य सचिव दुर्गा मराण्डी , किस्तु सोरेन , कामेश्वर रविदास , अनिता मुर्मू , विजय भगत आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।






