सरैयाहाट(दुमका):सरैयाहाट प्रखंड के तितमोह गांव के रहने वाले जयकांत यादव को झारखंड युवा सदन दुमका का जिला संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है।जिसको लेकर झारखंड युवा सदन के केंद्रीय चयन दल के अध्यक्ष दानिश अख़्तर ने पत्राचार कर जयकांत यादव को जानकारी दी जारी पत्र में लिखा गया है कि झारखंड प्रदेश की उपराजधानी दुमका जिला से संयुक्त सचिव के रुप में जयकांत यादव को चयनित किया गया है।
बताते चलें कि जयकांत यादव हमेशा समाजिक कार्यों मे बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं,अपने क्षेत्र की समस्याओ को लेकर हमेशा मुखर होकर अपनी आवाज को बुलंद करते रहे हैं। जयकांत यादव छात्र चेतना संगठन सरैयाहाट प्रखंड से पुर्व प्रखंड प्रमुख सह जिलाकार्य समिति सदस्य एवं झारखंड स्वाति हेल्पिंग हैंड ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं।