Search

November 28, 2025 5:38 pm

जैन साध्वियों ने दी अहिंसा परमोधर्म की जानकारी

पैदल यात्रा करते हुए बंगाल से डांगापाड़ा पहुंची।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): जैन साध्वी सम्यक प्रभा श्री व सत्त्व बोधि श्री सोमवार को बंगाल से पैदल यात्रा करते हुए डांगापाड़ा पहुंची। जहां दोनों ने अहिंसा परमोधर्म की मूल भावनाओ से लोगो को अवगत कराया। साध्वी सम्यक प्रभा श्री मूल रूप से खड़कपुर व सत्त्व बोधि श्री बालाघाट उड़ीसा के निवासी है। दोनों ने वर्षो पूर्व जैन धर्म को अंगीकार कर देश भृमण करते आ रही है। साध्वी सम्यक प्रभा श्री ने जानकारी देते हुए बताई की 23 वर्ष पूर्व जन्मस्थान छोड़कर जैन धर्म की प्रचार प्रसार में निकल गए है। गुजरात मे इसको लेकर दीक्षा भी लिए थे। बिहार के बाद बीते माह बंगाल के कई जगहों में भृमण करते किया व सैंथिया बंगाल से यहां पहुंचा। रात्रि विश्राम कर भागलपुर के लिए निकल जाएंगे। जैन धर्म की अंगीकार को लेकर साध्वी ने बताई की इस धर्म को अंगीकार कर खुशी की अनुभूति हो रही है। इस धर्म से ही मोक्ष की प्राप्ति होगी। सांसारिक मायाजाल में तृष्णा , लोभ आदि व्याप्त रहता है। अब सही पथ में आ गई हूं। जैनधर्म में अहिंसा परमोधर्म की भाव प्रकट करती है। संसार में मानव , जीवजन्तु , पौधा , कीड़े मकोड़े सभी एक समान है। सभी प्राणी एक दूसरे को प्रेम करने सिखाती है। जियो व जीने दो की मूल भावना इसी में केंद्रित है। लोगो को हमेशा सादा जीवन , उच्च विचार को अपनाकर चलना आवश्यक है। अपने आचार – विचार में शुद्धता रहना जरूरी है। पाप से विनाश की ओर ले जाता है। लोगो को जैन धर्म की उद्देश्य को लेकर जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर मुरारोई बंगाल के जैन धर्मालम्बी कांति चोपड़ा व दर्शन चोपड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर