Search

October 31, 2025 5:26 pm

जयसवाल समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाई सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती।

राजकुमार भगत

पाकुड़। जयसवाल समाज की ओर से बुधवार को तातीपाड़ा स्थित एक निजी आवास में कुल देवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद समाज के पदाधिकारियों ने उनके जीवन, कार्यों और आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष प्रेम भगत, सचिव राजेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, आनंद चौधरी, जितेंद्र जायसवाल और हरिशंकर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।
अध्यक्ष प्रेम भगत ने बताया कि सहस्त्रबाहु अर्जुन सुदर्शन चक्र के अवतार माने जाते हैं और उन्हें धन, कीर्ति और बल का देवता कहा गया है। उन्होंने सात महाद्वीपों और समूचे ब्रह्मांड पर धर्मपूर्वक शासन किया था। भगवान दत्तात्रेय से उन्हें हजार भुजाओं का वरदान प्राप्त हुआ था, इसी कारण उनका नाम सहस्त्रबाहु पड़ा। कार्यक्रम के दौरान समाज की एक संक्षिप्त बैठक भी हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि 27 नवंबर को प्रसिद्ध इतिहासकार स्वर्गीय काशी प्रसाद जायसवाल की जयंती भी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर संजय जायसवाल, विजय जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, राहुल जायसवाल सहित समाज के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर