Search

March 16, 2026 12:29 pm

धूमधाम से मनाई गई जमाई षष्ठी।

पाकुड़ सहित पूरे जिले में रविवार को बंगाली समुदाय की सुहागिन महिलाओं ने जमाई षष्ठी त्योहार धूमधाम से मनाया। महिलाओं ने सुबह वट या बेल वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना की और जमाई व पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की।

पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने किया पूजा-अर्चना

सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक परिधान में डाला में पूजन सामग्री लेकर वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने इस दिन उपवास रखकर पूजा-अर्चना की और घर में आए जमाई का पुत्रवत स्वागत सम्मान किया। पर्व में 21 प्रकार के फल और छह प्रकार के मिष्टान का भोग लगाया गया।

सुहाग की रक्षा की मनोकामना

बंगाली समुदाय की सुहागिन महिलाओं ने इस पर्व को वट सावित्री पूजन की तरह मनाया। वधु पक्ष की ओर से बेटी-दामाद के लिए भेजे गए नए कपड़े पहनकर सुहागिनों ने वृक्ष के नीचे सुहाग की रक्षा की मनोकामना को लेकर रक्षा सूत्र बांधा। बांस के बने पंखों से पहले वट वृक्ष और फिर अपने पति को पंखों से हवा की गई। सुहागिन महिलाओं ने उपवास रखकर पत्नूल धर्म के पालन करने का संकल्प लिया और अपने पति की रक्षा की मनोकामना अपने इष्टदेव से की।

img 20250601 wa0053924827994788922229

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर