राजकुमार भगत
पाकुड़ । जिदातो बालिका उच्च विद्यालय के प्रशाल में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ पाकुड़ का चौथा अधिवेशन सह चुनाव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती तथा झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आपसी सहमति से चुनाव कराया गया । चुनाव में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ पाकुड़ के अंदरियस हैम्ब्रम को संघ का नया अध्यक्ष चुना जबकि विजय कुमार भंडारी को जिला सचिव के रूप में चयन किया गया। संरक्षक पद पर विनय कुमार भगत का चयन किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में आनंद मोहन साहा, दिलीप घोष, शिबेन्द्र विश्वास, जयनाल अबेदिन,और बेंजमीन टुडू निर्वाचित हुए।संयुक्त सचिव पद पर हिफजूर रहमान अंसारी, रजेश कुमार मुर्मू, उत्पल टुडू, नसीम दफादार, विजय हँसदा. सुमित कुमार, सूजॉय दास को जिम्मेदारी दी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में विमल विनय हेमब्रोम, परीक्षा अध्यक्ष पद पर रविन्द्र नाथ घोष तथा परीक्षा सचिव के रूप में फजल अंसारी निर्वाचित हुए।प्रबंध समिति के कार्यकारी सदस्य के रूप में प्रेमचंद राम और सच्चिदा मरांडी का चयन किया गया। सदस्य राज्य कार्यकारिणी में कौसर कबीर तथा सहयोग शैक्षिक परिषद के लिए नीलू नलिनी टुडू का चयन किया गया।