पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम यादव और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का जाना हाल, सीएम हेमंत से भी की मुलाक़ात।
सतनाम सिंह
झारखंड आंदोलन के प्रणेता, दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन के प्रति समर्पण और संगठनात्मक एकता का भाव आज दिल्ली की सरज़मीं पर देखने को मिला। पाकुड़ जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं झामुमो केंद्रीय समिति के सक्रिय सदस्य श्याम यादव ने महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के संघर्षशील कार्यकर्ताओं मुशर्रफ हुसैन, तोहेदुल शेख, छोटू रविदास और दयानंद भगत के साथ दिल्ली पहुँचकर गुरुजी का कुशलक्षेम जाना। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाक़ात कर गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं के चेहरे पर गुरुजी के प्रति अगाध श्रद्धा और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा स्पष्ट झलक रही थी।
श्याम यादव ने कहा— गुरुजी हमारे पथप्रदर्शक हैं। उनका सान्निध्य झारखंड की आत्मा है। हम सब मिलकर प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द स्वस्थ होकर फिर से हमें मार्गदर्शन दें। पूरे झामुमो परिवार की ओर से गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। संगठन के ये प्रतिबद्ध कार्यकर्ता एक मिसाल बनकर उभरे हैं, जो यह दर्शाते हैं कि झारखंड आंदोलन की भावना आज भी जीवित है।

Related Posts

टेंडर प्रक्रिया में देरी का मुद्दा सदन में उठा, विधायक हेमलाल मुर्मू ने मांगा स्पष्ट नियम और समय-सीमा

आवास योजना को लेकर विधायक हेमलाल मुर्मू ने सदन में उठाया मुद्दा, समय सीमा में निर्माण पूरा करने की मांग





