Search

March 15, 2026 4:51 pm

झामुमो ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि पर किया नमन।

पाकुड़ में झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय समिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव जी के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ बाजार बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मिथलेश घोष, पीटर मरांडी, मुकेश सिंह, नूर अलम, पिंटू गुप्ता, पतरास मरांडी, धीरू घोष, अली शेख, मो मुबारक, काबिल शेख, बक्कर शेख, शमीम अंसारी, अलमगीर आलम सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के जल-जंगल-जमीन और जनजातीय अस्मिता की रक्षा हेतु किए गए संघर्ष को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

भगवान बिरसा मुंडा को याद कर भावुक हुए कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष को याद करते हुए उन्हें महान जन नायक बताया। सभी ने उनकी पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

img 20250609 wa00011538544639293267696
img 20250609 wa00001854884181833161953

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर