Search

March 14, 2026 12:32 am

झामुमो जिला कमेटी की बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश और समर्पण

पाकुड़, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला कमेटी की एक दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को स्थानीय रविंद्र भवन टाउन हॉल में संपन्न हुई। केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा आगामी चुनावी रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में झामुमो सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, बीस सूत्री कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष श्याम यादव, जिला परिषद अध्यक्ष जुली क्रिस्ट मनी हेंब्रम, उपासना मरांडी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का मंच संचालन जिला अध्यक्ष एजाजुल इस्लाम ने किया।

झारखंड हमारा है, पंचायत से लेकर विधानसभा तक लहराएंगे झामुमो का परचम

केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हालिया लोकसभा चुनावों में तीनों सीटों पर झामुमो की बढ़त यह दर्शाती है कि जनता का भरोसा लगातार पार्टी की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “अब थोड़ा सा ही बाकी है, पाकुड़ जिला को भी पूरी तरह झामुमो का गढ़ बनाना है। पंचायत से लेकर विधानसभा तक झामुमो का परचम लहराना है।”=उन्होंने संगठन को ‘रीढ़’ बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी हैं। प्रखंड और पंचायत स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसमस्याओं को गंभीरता से रजिस्टर में दर्ज करें और उनके समाधान के लिए प्रयास करें।

हूल दिवस की तैयारी जोर-शोर से

बैठक में 30 जून को शहीद सिदो-कान्हू की स्मृति में भोगनाडीह में आयोजित होने वाले हूल दिवस को भव्य रूप से मनाने का निर्णय भी लिया गया। मिश्रा ने कहा कि यह दिवस न केवल हमारे इतिहास की विरासत है, बल्कि आदिवासी अस्मिता और संघर्ष की प्रतीक भी है।
सैकड़ों लोगों ने थामा झामुमो का दामन
बैठक के दौरान विभिन्न पंचायतों एवं प्रखंडों से आए सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी ने उनका स्वागत पारंपरिक पट्टा पहनाकर किया, जिससे पूरे कार्यक्रम स्थल का माहौल उत्साह और उमंग से भर गया।

img 20250621 wa00633588114623669818497
img 20250621 wa00625366737981507405133
img 20250621 wa00612925372104510213580

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर