Search

June 10, 2026 3:01 am

45 वाँ झारखंड दिवस की सफलता को लेकर झामुमो पाकुडिया की बैठक आयोजित

सभी कार्यकर्ताअपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाए:- प्रो.स्टीफन मरांडी।

अब्दुल अंसारी

पाकुडिया:- आगामी 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में आयोजित‎ होने वाले 45 वाँ झारखंड दिवस की तैयारियों को लेकर पाकुडिया प्रखंड कार्यालय में झामुमो पार्टी की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने किया बैठक में स्थानीय‎ महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी जी मुख्य रूप से मौजुद रहे। बैठक मे उपस्थित‎ सभी पंचायत‎ अध्यक्ष/सचिव एवं‎ कार्यकर्ता‎ओं से विधायक‎ प्रो. मरांडी जी ने कहा की इस बार झारखंड दिवस को यादगार बनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए‎ सभी झामुमो कार्यकर्ता‎ अभी से लग जाए। सभी अपने-अपने घरों पर पार्टी‎ का झंडा लगाये एव दीवार लेखन करें। साथ ही प्रखंड मे लगने वाले सभी हाट-बजार में लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार करें‎ ताकि अधिक से अधिक लोग 2 फरवरी को दुमका के गांधी मैदान पहुंचे। प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने कहा कि पंचायत‎ अध्यक्ष/सचिव सहित सक्रिय‎ कार्यकर्ता‎ अधिक से अधिक लोगों‎ को अपने साथ दुमका रैली में लेकर चले‎ ताकि आमजन वहां आदरनीय गुरू जी शिबु सोरेन,माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित हमारे पार्टी के तमाम मंत्री,सासंद व विधायक‎ के संदेश‎ को सुन कर आमजन तक पहुचाने का कार्य करेंगे‎। इस दौरान सभी पंचायत‎ अध्यक्ष/सचिव सक्रिय कार्यकर्ता‎ जाने-आने के लिए वाहन की व्यवस्था के साथ-साथ प्रत्येक‎ वाहन पर नगाड़ा एवं पांरपरिक तीर धनुष के साथ दुमका गांधी मैदान पहुंचे‎ ऐसी व्यवस्था कार्यकर्ता‎ओं को करना है प्रखंड के विभिन्न‎ जगहो पर चौक मोड़ एवं सीमा पर तोरण द्वार बनाया जाएगा। बैठक में 26 जनवरी‎ गणतंत्रता दिवस मनाने को लेकर भी चर्चा की गयी चर्चा‎ बाद निर्णय लिया गया की झामुमो प्रखंड कार्यालय मे 09:15 बजे माननीय विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी के हाथों झंडोतोलन किया जाएगा।मौके पर मईनुद्दीन अंसारी,अशोक भगत,कलम मुर्मू,निवारण मरांडी,कालीदास टुडू,मंजर आलम,कुबराज मरांडी,अली मुहम्मद‎,मनेजार हेम्ब्रम,एमेली सोरेन,छोटू भगत,रेफाईल मुर्मू,बाबुरली,जयफुल अंसारी,लालबाबू शेख,मंटू भगत,नेजाम अंसारी,विश्वजीत दास,विनोद भगत,सुरज रविदास,अकबर अली,विश्वनाथ मुर्मू,ऐनोस मुर्मू,नरेश हाँसदा,सोयलेन मुर्मू,फुलोमिना हेम्ब्रम,हफाजुद्दीन अंसारी,कन्हैया भगत,सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता‎ मौजुद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!