Search

February 26, 2026 6:22 pm

पाकुड़ बजाज शोरूम में पत्रकार सम्मान एवं मिलन समारोह आयोजित

पाकुड़। स्थानीय पाकुड़ बजाज शोरूम में पत्रकार सम्मान एवं मिलन समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोरूम ओनर बिनय कुमार साह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज के विकास, पारदर्शिता तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता से ही समाज में जागरूकता और विश्वास कायम रहता है। इस अवसर पर सेल्स मैनेजर शशांक शेखर चौबे, सर्विस मैनेजर सोनू भंडारी सहित शोरूम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान होली एवं ईद के पावन अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं तथा सम्मान स्वरूप उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। शोरूम प्रबंधन की ओर से बताया गया कि संस्था सामाजिक सौहार्द, आपसी सहयोग एवं सकारात्मक संबंधों को मजबूत करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

img 20260226 wa00057788094371286049611

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर