Search

July 7, 2025 4:54 pm

कानून अब गांव की चौपाल तक: पाकुड़िया में पहुंची विधिक जागरूकता की रौशनी।

विधिक ज्ञान ही अधिकार की पहचान, चला विधिक सेवाओं का जन-जागरण अभियान।

पाकुड़िया, पाकुड़। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के मार्गदर्शन में पाकुड़िया पंचायत सचिवालय में एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को कानून की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना और विधिक सहायता योजनाओं का लाभ दिलाना था।
इस कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की ओर से पीएलवी प्रियंका झा, सीमा साहा, मल्लिका सरकार एवं किंगसुक नाग ने उपस्थित ग्रामीणों को नालसा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इनमें जागृति योजना-2025, बाल-अनुकूल कानूनी सेवा योजना, मानसिक बीमारी व बौद्धिक अक्षमता से ग्रसित व्यक्तियों के लिए कानूनी सहायता योजना, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों का प्रभावी कार्यान्वयन योजना, मानव तस्करी व वाणिज्यिक यौन शोषण की शिकार महिलाओं हेतु योजना, नालसा कानूनी सेवा शिविर मॉड्यूल, साथी अभियान, एवं नशीली दवाओं के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान शामिल रहे।
इस अवसर पर पंचायत की मुखिया अनीता सोरेन, पीआरआई सदस्य हिरदयानंद भगत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि विधिक सहायता सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय की ओर बढ़ाया गया एक मजबूत कदम है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर