Search

June 27, 2025 11:42 am

मंडलकारा पाकुड़ में आयोजित हुई जेल अदालत, बंदियों को दी गई कानूनी जानकारी।

पाकुड़। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पाकुड़ के तत्वावधान में शनिवार को मंडलकारा पाकुड़ परिसर में जेल अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारीगण द्वारा मंडलकारा में निरुद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके अधिकारों, और प्राधिकार के माध्यम से मिलने वाले अधिवक्ता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। बंदियों को बताया गया कि किस प्रकार वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़कर निशुल्क अधिवक्ता की सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी एवं सचिव श्रीमती किरो ने जेल परिसर में संचालित लीगल एड क्लीनिक (महिला एवं पुरुष वार्ड), पुस्तकालय, अस्पताल, मेडिकल क्लीनिक, दवा भंडार एवं शौचालयों का निरीक्षण किया। साथ ही, बंदियों के लिए संचालित स्वरोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास कार्यशाला का भी जायजा लिया गया। जेल अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों के साथ-साथ जेल अधीक्षक एवं डीएसपी मुख्यालय जितेंद्र कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। यह पहल बंदियों के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने और न्याय तक उनकी सहज पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर