Search

December 21, 2025 9:12 pm

विधिक सेवा सह मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन, परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

गरीबों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य: न्यायाधीश शेखर कुमार

बोरियो। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जरूरतमंदों को सुलभ सस्ता व त्वरित न्याय दिलाया जाता है। लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही उन्हें उचित हक व अधिकार दिलाया जाता है। उक्त बातें साहेबगंज जिला विधिक सेवा के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम शेखर कुमार ने रविवार को बोरियो प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित विधिक सेवा सह मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को वैधानिक जानकारियां नहीं मिल पाती हैं। गरीबी के कारण उन्हें न्याय पाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार उन्हें निःशुल्क न्याय दिलाता है। उन्होंने विधिक सेवा के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही। बोरियो बीडीओ नागेश्वर साव ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गरीबों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। जिसका लाभ लोगो को उठाना चाहिए। कहा कि इस शिविर में प्रखंड में संचालित सभी विभागों का स्टॉल लगाकर लोगों के समस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा रहा है। जिसका लाभ ग्रामीणों को उठाना चाहिए।शिविर में कई विभागों के द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। जिसमें मनरेगा के तहत कई मनरेगा मजदूरों को जॉब कार्ड बनाया गया। वहीं दर्जनों लाभुकों को अबुआ आवास के लाभ दिया गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी जोसेफ टुडू द्वारा दर्जनों कृषकों को बीज का वितरण किया गया। वहीं जेएसएलपीएस के तहत 30 लाख का चेक महिला समूह के बीच दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जांच शिविर का आयोजन कर मरीजों के बीच दवाइयां उपलब्ध कराई गई। साथ ही कई लाभुकों का पेंशन स्वीकृत किया गया। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल लॉयर रतन कुमार, बीडीओ नागेश्वर साव, बीपीओ अखिलेश सिंह, पीएलवी कुर्बान अंसारी, पीएलवी मधुरी कुमारी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन ऑपरेटर मुन्ना पासवान, ऑपरेटर दानियल मरांडी, लिपिक मुन्ना हांसदा, सहित अन्य काफी संख्या में ग्रामीण मोजूद रहे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर